Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release: 12 जिलों में आज से 17वीं-18वीं किस्त ₹5000 मिलना शुरू

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे लाखों महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिला। अब इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने 17वीं-18वीं किस्त की राशि भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अच्छी बात यह है कि इस बार पात्र महिलाओं को एक साथ ₹5000 की सहायता मिलनी शुरू हो गई है।

यह राशि उन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अपने घरेलू खर्च और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना पर निर्भर रहती हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से मजबूत करना है। 28 फरवरी 2026 से योजना के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जा रही है और होली से पहले यानी 4 मार्च तक सभी चयनित लाभार्थियों को यह भुगतान मिल जाएगा।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release

राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 28 फरवरी से योजना की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजनी शुरू कर दी गई है। इस बार जिन महिलाओं की पिछली किस्त लंबित थी, उन्हें दो किस्तों का लाभ एक साथ दिया जा रहा है, जिससे कुल ₹5000 सीधे बैंक खाते में पहुंच रहा है। यह भुगतान DBT माध्यम से किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और राशि सीधे सही लाभार्थी तक पहुंचे।

सरकार ने पहले चरण में 12 जिलों को शामिल किया है जहां सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है और DBT सक्रिय है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया तेजी से जारी है और 4 मार्च से पहले सभी पात्र महिलाओं तक यह राशि पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किस्त17वीं और 18वीं
कुल राशि₹5000
भुगतान शुरू28 फरवरी 2026
भुगतान अंतिम तिथि4 मार्च 2026
लाभार्थियों की संख्यालगभग 51 लाख महिलाएं
भुगतान माध्यमDBT
राज्यझारखंड
आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in

12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

सरकार ने इस बार भुगतान की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की है। पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि मिलनी शुरू हुई है उनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के दस्तावेज और बैंक विवरण पहले से सत्यापित पाए गए हैं।

इसी वजह से इन क्षेत्रों की महिलाओं को सबसे पहले दो किस्तों का संयुक्त लाभ दिया जा रहा है। जिन महिलाओं की पिछली किस्त नहीं आई थी, उन्हें भी इस बार पूरा ₹5000 मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन महिलाओं को पहले भुगतान नहीं मिला था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सहायता मिले और किसी को भी आर्थिक सहायता से वंचित न रहना पड़े।

मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम पात्रता सूची में शामिल होना जरूरी है।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए ताकि योजना का लाभ मिल सके।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, हालांकि ट्रैक्टर इसमें शामिल नहीं है।
  • महिला के नाम पर सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है जिसमें DBT चालू हो।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
  • लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
  • अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।

Note:- इसके अलावा, जैसे ही मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि आपके खाते में आएगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। अगर SMS नहीं आया है तो आप पासबुक अपडेट करा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति जांच सकती हैं। साथ ही साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए भी किस्त की जानकारी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon